नारी है सुसंस्कृत समाज की निर्माता

बोझी बाजार स्थित इंटर कालेज परिसर में बृहस्पतिवार को गायत्री परिवार संगठन द्वारा कन्या कौशल अभिवर्धन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ वेदमाता मां गायत्री एवं गायत्री परिवार के संस्थापक रहे पं. श्रीराम शर्मा आचार्य दंपत्ति के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 08:08 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:10 AM (IST)
नारी है सुसंस्कृत समाज की निर्माता
नारी है सुसंस्कृत समाज की निर्माता

जागरण संवाददाता, थानीदास (मऊ) : बोझी बाजार स्थित इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को गायत्री परिवार संगठन द्वारा कन्या कौशल अभिवर्धन शिविर का आयोजन किया गया। प्रवक्ता उषा शर्मा ने छात्राओं को नारी में दैवीय गुणों के जागरण किए जाने का टिप्स दिया। साथ ही गायत्री मंत्र के महत्व को बताया। शिवंबदा सिंह ने कहा कि छात्राओं को अपनी अस्मिता की रक्षा हेतु स्वयं शक्ति अर्जित करनी होगी तभी आसुरी प्रवृत्तियों वाले लोगों से अपने मर्यादा की हिफाजत की जा सकती है। डा. अशोक कुमार सिंह ,प्रधानाचार्य डा. हरितिमा वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य कन्हैया सिंह, शिक्षक वेद पकाश सिंह, रामउदय सिंह, शशि भूषण मौर्य, शंभूनाथ सोनकर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी