नारी सर्व शक्तिमान बस स्वयं को पहचाने

मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी अनिरुद्ध दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:56 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:56 PM (IST)
नारी सर्व शक्तिमान बस स्वयं को पहचाने
नारी सर्व शक्तिमान बस स्वयं को पहचाने

जागरण संवाददाता, मऊ : मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी अनिरुद्ध दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं को देवी का दर्जा प्राप्त है मगर कुछ असामाजिक तत्व नारी को उपभोग की वस्तु समझते हैं। नारी का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं होना चाहिए। शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र तक मिशन शक्ति चलता रहेगा।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि नारी अबला नहीं हो सकती, वह सर्वशक्तिमान है। वह अपनी शक्ति को पहचाने और किसी का परिस्थिति का डटकर सामना करे। डा.अरविद श्रीवास्तव ने छोटी बच्चियों पर अत्याचार को निदनीय बताया। डाक्टर प्रमोद गुप्ता ने कहा कि कहीं भी उत्पीड़न हो तो महिलाएं चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करें। इस अवसर पर महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय विध्यवासिनी पांडेय, साइबर सेल की सरोज यादव, डा.सरिता, रामअवध, प्रफुल्ल राय, अशोक चौबे, जितेंद्र आदि थे।

chat bot
आपका साथी