राहुल गांधी के जन्मदिन पर मरीजों में बांटा फल

राहुल गांधी के जन्मदिन पर जनपद में कहीं फल वितरित किया गया ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:11 PM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिन पर मरीजों में बांटा फल
राहुल गांधी के जन्मदिन पर मरीजों में बांटा फल

जागरण संवाददाता, मऊ : राहुल गांधी के जन्मदिन पर जनपद में कहीं फल वितरित किया गया तो कहीं दवाएं बांटकर लोगों के स्वस्थ होने की कामना की गई। कोपागंज ब्लाक के कसारा गांव में कांग्रेसियों राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को दवा वितरित की। इस दौरान मुस्ताक अली मंसूरी, तालमी अख्त, कमरुज्जमा, नसरुद्दीन, युसूफ, इम्तियाज, साकिब अली मंसूरी आदि लोग उपस्थित रहे।

घोसी प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व प्रत्याशी एवं जिला उपाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। दरअसल पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर गरीबों की मदद और मरीजों की सेवा का कार्यक्रम चला रही है। इस क्रम में उपाध्यक्ष श्री यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आज की राजनीति का पुरोधा बताया। वितरण के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेद्र यादव, मदन चौरसिया, रामप्रवेश भारती, रजनीश बंटी एवं अभिषेक यादव आदि थे।

राहुल गांधी युवाओं के लिए रोल माडल

मऊ: जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में राहुल गांधी के जन्मदिन पर पौधे लगाकर पर्यावरण को संतुलित कर एक अच्छा संदेश देने का काम किया गया। साथ ही क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण कर राहुल गांधी के मंशानुसार कार्य किया। इस दौरान संजय यादव ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के रोल माडल हैं। इस अवसर पर उपस्थित विजय यादव, अनुप यादव, सोनू गोंड, संतोष आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी