नून-रोटी खाएंगे, अबकी .. को जिताएंगे. ठीक है.. !

जिले में चुनाव प्रचार के लिए अब सिर्फ दस दिन बचा है। इसको लेकर गांव से शहर की गलियां तक प्रचार के शोर में डूबे हुए हैं। इस दौरान रिक्शा पिकअप आटो आदि वाहनों से निकल रहा शोर मतदान की तारीख नजदीक आने की सूचना दे रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 04:41 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 04:41 PM (IST)
नून-रोटी खाएंगे, अबकी .. को जिताएंगे. ठीक है.. !
नून-रोटी खाएंगे, अबकी .. को जिताएंगे. ठीक है.. !

जागरण संवाददाता, थानीदास (मऊ) : जिले में चुनाव प्रचार के लिए अब सिर्फ दस दिन बचा है। इसको लेकर गांव से शहर की गलियां तक प्रचार के शोर में डूबे हुए हैं। इस दौरान रिक्शा, पिकअप, आटो आदि वाहनों से निकल रहा शोर मतदान की तारीख नजदीक आने की सूचना दे रहा है। खास बात यह कि सभी प्रत्याशी के प्रचार में एक धुन अवश्य गूंज रही है कि Xह्नह्वश्रह्ल;किसी के झांसे में नहीं आएंगे, नून-रोटी खाएंगे, अबकी .. को जिताएंगे, ठीक है नXह्नह्वश्रह्ल;। भोरे-भोरे उठके हम बूथ पर जाएंगे, .. छाप का बटन दबाएंगे, खेसारी लाल यादव का यह गाना मैदान में जमे प्रमुख प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर खूब गूंज रहा है। इस गाने को लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन सभी प्रत्याशियों का एक ही गाना सुनकर मतदाता प्रत्याशी और छाप समझने के लिए इसे थोड़ा और गौर से सुन रहे हैं।

भाजपा, गठबंधन, सीपीआइ, कांग्रेस के प्रचार गाना में यह पहले स्थान पर है। वैसे अधिकांश प्रचार वाहन का गाना भोजपुरी और स्थानीय भाषा में है। भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में देशभक्ति गानों की भी धूम मची है। उसी धुन पर प्रत्याशी और चुनाव चिह्न का प्रचार हो रहा है। सीपीआइ के प्रचार वाहन में 'गरीबी से आजादी भूख से आजादी' बज रहा हैं। वहीं कांग्रेस के प्रचार वाहन में 'अब होगा न्याय' आदि के धुन बज रहे हैं। वहीं गठबंधन के प्रत्याशी हम साथ-साथ हैं। वैसे इस बार सभी प्रत्याशी और दल प्रचार के लिए केवल रिकार्डिंग गाने का ही प्रयोग कर रहे हैं। पर्चा, पोस्टर और झंडा भी आयोग की सख्ती के कारण कम दिख रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक मतदाता तक प्रत्याशी का चुनाव चिह्न पहुंच जाए, इसके लिए गली-गली में प्रचार वाहन जरूरी है। कई प्रत्याशियों ने ई-रिक्शा पर ही इसका प्रचार शुरु करा दिया है। वहीं शाम के बाद भी बज रहे प्रचार के तेज आवाज से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खफा भी हो रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी