15 दिनों से जलापूर्ति ठप

स्थानीय जल निगम इकाई से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में होने वाली जलापूर्ति बीते लगभग 15 दिनों से पूर्णतया ठप है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 05:11 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 05:11 PM (IST)
15 दिनों से जलापूर्ति ठप
15 दिनों से जलापूर्ति ठप

जासं, रतनपुरा (मऊ) : स्थानीय जल निगम इकाई से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में होने वाली जलापूर्ति बीते लगभग 15 दिनों से पूर्णतया ठप है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी, उमस एवं लॉकडाउन के चलते लोग परेशान तो हैं ही ऊपर से जलापूर्ति ठप होने से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति के अभाव में लोग शुद्ध पानी के लिए बेहाल हैं। स्थानीय बाजार के डा. मनोज कुमार मिश्र एवं पंकज गुप्त ने जनहित में अविलंब जलापूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की है, ताकि लोग सुचारू रूप से लोगों के कंठ तर हो सकें।

chat bot
आपका साथी