आबादी तक पहुंचा पानी, गांव घिरे, लोग दहशत में

जागरण संवाददाता सूरजपुर (मऊ) घाघरा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से सूरजपुर न्याय पंचायत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:06 AM (IST)
आबादी तक पहुंचा पानी, गांव घिरे, लोग दहशत में
आबादी तक पहुंचा पानी, गांव घिरे, लोग दहशत में

जागरण संवाददाता, सूरजपुर (मऊ) : घाघरा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से सूरजपुर न्याय पंचायत एवं रसूलपुर न्याय पंचायत अंतर्गत गांवों की आबादी तक बाढ़ का पानी जा पहुंचा है। गांवों के बाढ़ के पानी से घिर जाने से लोगों में दहशत कायम हो गई है। स्थानीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रांगण व शवदाह स्थल, राम-जानकी मंदिर, नाथ बाबा मंदिर के चारों तरफ पानी भर गया है। सूरजपुर, रसूलपुर मोर्चा, रसूलपुर आश्रम, परिखापुर, रसूलपुर इनामुद्दीनपुर, महुआबारी, बड़कीबारी, बेलौली सोनबरसा, सहित सभी तटीय गांवों में आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धान व मक्के की फसलें जलमग्न हो चुकी हैं, पशुओं के चारा की किल्लत होने लगी है तो वहीं बाढ़ पीड़ितो को अपने घरों से बाहर निकलने एवं अपने दैनिक कार्यों को करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या तो महिलाओं एवं बच्चों को हो रही है। किनारे पर बसे ग्रामीणों पारस मिश्र, नीरज मिश्र, शिवनाथ यादव, नरसिंह यादव, छोटेलाल यादव, मुसाफिर यादव आदि की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी