स्ट्रांग रूम पर तीसरी नजर की निगहबानी

विधानसभा क्षेत्र घोसी का उप चुनाव चुनाव संपन्न होने के बाद ईवीएम व वीपी पैट लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न कमरों में बने स्ट्रांग रूम में रखीं जाएंगी। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:40 PM (IST)
स्ट्रांग रूम पर तीसरी नजर की निगहबानी
स्ट्रांग रूम पर तीसरी नजर की निगहबानी

जासं, मऊ : विधानसभा क्षेत्र घोसी का उप चुनाव संपन्न होने के बाद ईवीएम व वीपीपैट लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न कमरों में बने स्ट्रांग रूम में रखीं जाएंगी। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। उसके पूर्व स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अंदर से लेकर बाहर तक 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा की निगबानी रहेगी। साथ ही स्ट्रांग रूम को पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले कर दिया गया है।

.........

पल की खबर लेते रहे डीएम-एसपी

मऊ : लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र से रविवार को पोलिग पार्टियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बूथों को रवाना हुईं। उधर, जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। मतदेय स्थलों पर सकुशल पोलिग पार्टियों के समय से पहुंच जाने के लिए मातहतों को दिशा-निर्देश देते रहे।

chat bot
आपका साथी