गांव-गांव महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

जासं दोहरीघाट (मऊ) मिशन शक्ति के तहत थाना क्षेत्र के कादीपुर हरिपरा बेलौली सहित ग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:29 PM (IST)
गांव-गांव महिलाओं को किया जा रहा जागरूक
गांव-गांव महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

जासं, दोहरीघाट (मऊ) : मिशन शक्ति के तहत थाना क्षेत्र के कादीपुर, हरिपरा, बेलौली सहित गांव में शिविर लगाकर पुलिस के जवान एवं महिला पुलिस महिलाओं को जागरूक कर रही है। मंगलवार को शासन की मंशा के अनुरूप नारी की सुरक्षा और नारी के सम्मान के बारे में शिविर में बताया गया। छात्राएं किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत 1090 पर टेलीफोन करें। अगर कोई युवक उन्हें परेशान करता है तो थाने पर सूचना दें। कांस्टेबल नेहा शुक्ला ने शिविर में बताया कि एकल महिलाओं, वरिष्ठ महिलाओं तथा छात्राओं को अगर कोई व्यक्ति परेशान करता है तो पुलिस उनकी मदद करेगी। एसआइ बेचू प्रसाद यादव ने बताया कि गांव में कोई झगड़ा होता है तो तुरंत डायल 112 नंबर पर सूचित करें। शासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत गांव-गांव महिलाओं को सुरक्षा के गुर बताए गए। अभियान में सावित्री शुक्ला, पारसनाथ यादव, अरविद यादव, शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी