अंगूठा न लगने पर राशन से वंचित ग्रामीणों का प्रदर्शन

पास मशीन पर अंगूठा न लगने से राशन से वंचित ग्रामीण आक्रो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 05:22 PM (IST)
अंगूठा न लगने पर राशन से वंचित ग्रामीणों का प्रदर्शन
अंगूठा न लगने पर राशन से वंचित ग्रामीणों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पलिगढ़ (मऊ) : ई-पास मशीन पर अंगूठा न लगने से राशन से वंचित ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शुक्रवार को कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्राथमिक विद्यालय पर प्रदर्शन किया। आपूर्ति विभाग व कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यह प्रकरण रानीपुर ब्लाक के तेंदुली ग्रामसभा का है। पिछले चार दिनों से यहां मई का खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। करीब सात दर्जन लोंगों का अंगूठा ईपास मशीन स्वीकार ही नहीं कर रही है। इसकी वजह से लोगों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। प्रतिदिन ग्रामीण लौट रहे थे। चौथे दिन शुक्रवार को भी लोगों का अंगूठा नहीं लगा। इसके बाद कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के पास आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन कर दिए। मौके पर पहुंचा कोटेदार नियम का हवाला देते हुए अपने जिद पर अड़ा रहा। गांव के लोगों ने कोटेदार पर राशन देने में अनियमितता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर महीने कोटेदार द्वारा काफी संख्या में लोगों को यह कर लौटा दिया जाता है कि मुखिया सहित किसी भी सदस्य का अगूंठा नहीं लग रहा है। बृजेश वीरेंद्र, सावरमती, शकुंतला, राधिका, दिनेश, पवन, नंदलाल सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि अनियमितता पर एक वर्ष पूर्व भी यह दुकान निलंबित हुई थी। बहाल होने के बाद कुछ दिनों तक राशन मिलता है, लेकिन बाद में फिर वही पुरानी कहानी शुरू हो जाती है। कोटेदार अजय कुमार ने मशीन में कुछ खामियां होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि बिना अंगूठा लगे राशन नहीं देने का आदेश है। ऐसे में वह मजबूर है। इसकी सूचना क्षेत्रीय अधिकारी को दे दिए है। आदेश मिलते ही लोगों की शिकायत दूर कर ली जाएगी। पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार यादव ने कहा कि कम्प्यूटर आपरेटर से देखवा ले रहा हूं कि मशीन में क्या गड़बड़ी है। फिलहाल अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी