पुलिस के सामने पिटाई से आक्रोशित ग्रामीण उतरे सड़क पर

जजौली में दोहरीघाट मुख्य मार्ग पर विवादित भूमि पर रखे ईंट के मामले की जांच करने गई पुलिस के सामने ही ग्रामीण को मारने से आक्रोशित होकर लोगों ने बुधवार की शाम को सड़क जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Dec 2020 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 10:39 PM (IST)
पुलिस के सामने पिटाई से आक्रोशित ग्रामीण उतरे सड़क पर
पुलिस के सामने पिटाई से आक्रोशित ग्रामीण उतरे सड़क पर

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के जजौली में दोहरीघाट मुख्य मार्ग पर विवादित भूमि पर रखे ईंट के मामले की जांच करने गई पुलिस के सामने ही ग्रामीण को मारने से आक्रोशित होकर लोगों ने बुधवार की शाम को सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने जाम समाप्त कराते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

नर्वदेश्वर सिंह और रामलीला समिति के बीच वर्षों से चल रहा विवाद: क्षेत्र के जजौली स्थित रामलीला मैदान के पास स्थित भूमि पर कब्जेदारी को लेकर घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी नर्वदेश्वर सिंह और रामलीला समिति के बीच विवाद वर्षों से चल रहा था। कई बार प्रशासन भी मौके पर पहुंचा लेकिन हल नहीं निकला। इसी विवादित भूमि पर कुछ दिनों से नर्वदेश्वर सिंह द्वारा ईंट गिराया गया था। इस ईंट को हटाने के लिए ग्रामीणों से तनातनी चल रही थी।

जजौली निवासी उग्रसेन मल्ल को पीट दिया: मामले की बुधवार को जांच करने के लिए पुलिस पहुंची थी और दोनों पक्ष मौजूद थे। देखते ही देखते पुलिस के सामने ही नर्वदेश्वर सिंह ने जजौली निवासी उग्रसेन मल्ल को पीट दिया। इसकी भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और प्रधान अजय शुक्ला के नेतृत्व में चक्काजाम कर दिए। थोड़ी देर बाद ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नर्वदेश्वर सिंह को हिरासत में लेकर ग्रामीणों को समझाते हुए जाम को समाप्त करा दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष थाना में जुटा हुआ था तथा मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी