श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता मऊ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को नगर के सहादतपुरा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 09:37 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकली शोभायात्रा
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, मऊ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को नगर के सहादतपुरा चर्च स्थित केंद्रीय कार्यालय से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान को गति देने के लिए वाहन रैली निकाली गई। रैली पूरे जनपद में भ्रमण की। भगवा झंडों व भगवान श्रीराम के चित्रों, प्रतिमा व कटआउट से सजे रथ के साथ जब कार्यकर्ता जयघोष करते निकले तो पूरे जिले का वातावरण राममय हो गया। भगवान श्रीराम के रथ पर विभाग कार्यवाह रामविलास चौबे के नेतृत्व में श्रीराम भक्तों का दो पहिया व चार पहिया वाहनों सहित काफिला जनपद के केंद्रीय कार्यालय से मुंशीपुरा मोड़ होते हुए सहादतपुरा, बाल निकेतन, होते हुए भीटी पंहुचा। वहां से गालिबपुर, ब्रह्मस्थान होते हुए नरईं बांध तिराहा होते हुए, परदहां महिला थाना के सामने परदहां खंड कार्यालय होते हुए, रामभक्तों का सैकड़ो वाहन जुलूस का जत्था पुन: नरईं बांध होते हुए स्वदेशी काटन मिल, मुंशीपुरा मोड़ होते हुए मिर्जाहादीपुरा पंहुचा। वहां से जनपद के अलग-अलग विकास खंडों के लिए रामपुर चकिया, अछार, गोकुलपुरा, रानीपुर होते हुए, करहां होते हुए मुहम्मदाबाद गोहना, भातकोल, कोइरियापार होते कोपागंज पंहुचा। वहां से घोसी होते हुए अमिला बाजार, दोहरीघाट होते हुए सूरजपुर होते हुए मधुबन गया। फिर मझवारा, सेमरी, रईसा, इन्दारा, अदरी होते हुए पहसा, हलधरपुर, रतनपुरा के लिए प्रस्थान किया। भगवान राम की विशालकाय तस्वीर के साथ चल रहे रथ पर जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा की। श्री राम के जय घोष के साथ लोग ढोल नगाड़ों के साथ रामभक्तों का स्वागत किया। स्थान-स्थान पर मकर संक्रांति का पर्व देखते हुए लाई, चना और तिलकुट व चाय पानी आदि वितरित किया गया। यात्रा में प्रमुख रूप से संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन, विधायक विजय राजभर, दोहरीघाट के पूर्व चेयरमैन गुलाब गुप्ता, सुनील गुप्ता, मनोज राय, देवेंद्र मोहन, अशोक सिंह, गनेश सिंह, आनन्द प्रताप सिंह, राजीव जौहरी, सुनील यादव, भरत भैया, सुनील गुप्ता, सत्यमित्र सिंह दिनेश, सुनील कुमार दुबे सोनू आदि थे। दर्शन को उमड़े श्रद्धालु घोसी : श्रीरामजन्म भूमि मंदिर निर्माण को समर्पण निधि में सहयोग के लिए सनातनधर्मियों को जागरूक करने के पावन उद्देश्य को लेकर जनपद से गुजर रही शोभायात्रा का स्थानीय नगर में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। बस स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर पर भाजपा के युवा मंत्री नागेंद्र मद्धेशिया जीतू के नेतृत्व में यात्रा की आरती उतारी गई। यहां पर पवन वर्मा, चंदन मद्धेशिया, मिट्ठू मोदनवाल, सुनील कुमार एवं देवेंद्र ने माल्यर्पण एपं पुष्पा वर्षा किया। पकड़ी मोड़ पर नगर अभियान प्रमुख राजेश विश्वकर्मा के दरवाजे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकरियों भुवेश कृष्ण श्रीवास्तव, मनेाज कुमार गुप्त, प्रदीप गुप्त, मोहन लाल चौरसिया, राजेश आर्य, अजय बहादुर, प्रमोद कुमार राय मुन्ना, गुलाब चंद आर्य, सर्वेश्वर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, मनीष मिश्र एवं महेंद्र त्रिपाठी आदि ने स्वागत के उपरांत जलपान कराया। उधर बड़ागांव में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार गुप्त के आवास पर भी भव्य स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी