वसुधैव कुटुंबकम का दर्शन दिखाता है मानवता की राह

विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान में प्रवासी दिवस समारोह का आयोजन भीटी स्थित एक गेस्ट में हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीवनयन ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा के माध्यम से भारत ने पूरे विश्व को मानवता की राह दिखाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:14 PM (IST)
वसुधैव कुटुंबकम का दर्शन दिखाता है मानवता की राह
वसुधैव कुटुंबकम का दर्शन दिखाता है मानवता की राह

जागरण संवाददाता, मऊ : विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान में प्रवासी दिवस समारोह का आयोजन भीटी स्थित एक गेस्ट में हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजीवनयन ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा के माध्यम से भारत ने पूरे विश्व को मानवता की राह दिखाई है। हमारा देश पहले भी विश्वगुरु था, अब फिर उसी राह पर चल पड़ा है। प्रवासी जहां भी जाते हैं, अपने देश-समाज, प्रांत की संस्कृति उनके साथ चलती रहती है जो पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधती है।

उन्होने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र के संबंध में चल रहे निधि समर्पण कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी देकर लोगों को अभियान से जुड़कर मंदिर निर्माण में सहयोग का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि प्राचीन समय से ही हमारे यहां गौ, गंगा, गीता व पर्यावरण, सनातन संस्कृति एवं मानव कल्याण के लिए सदैव कार्य होता रहा। विश्व में जितने भी प्रवासी हैं सभी को जोड़ते हुए सनातन धर्म एवं संस्कृति को मजबूत करना है। तभी मानव कल्याण संभव है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी में संघ ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम में अन्य चंद्रपीड मिश्र, राजेश पांडेय आदि ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के जिलाध्यक्ष बृज किशोर पांडेय तथा संचालन बालमुकुंद सिंह ने किया। नेहा कपूर, पूजा राय, प्रीतूलता पांडेय, सुनीता पांडेय, कृष्णा खंडेलवाल, गीता पांडेय संगीता द्विवेदी, संतोष सिंह, राजेश कुमार सिंह, विजय तिवारी आदि लोग थे। कृषि कानून वापस करने की आवाज हुई बुलंद

जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : कांग्रेस की बैठक रविवार की दोपहर मर्यादपुर में हुई। इसमें कृषि बिल को वापस लेने, समर्थन मूल्य को अमली जामा पहनाने व पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के प्रति संवेदनाहीन हो गई है। आंदोलन के दौरान 152 किसानों की मौत हो चुकी है लेकिन केंद्र का कोई प्रतिनिधि तक शोक व्यक्त करने नहीं पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी संगठन की कमजोरी को स्वीकार किया है। अब हमें पार्टी को न्याय पंचायत ही नहीं अपितु गांव स्तर पर मजबूत करना है। घोसी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, किसानों व नौजवानों के हित में यह सरकार कोई काम नहीं कर रही। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। संगठन सृजन को गति देने के लिए रामअवतार राजभर न्याय पंचायत अध्यक्ष, बबलू यादव ब्लाक उपाध्यक्ष फतहपुर मंडाव, संतोष मिश्रा ब्लाक महासचिव एवं अमरनाथ साहनी ब्लाक सचिव बनाए गए।

chat bot
आपका साथी