अनियंत्रित स्कार्पियों ने आटो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

जागरण संवाददाता रतनपुरा/थलईपुर (मऊ) हलधरपुर थाना क्षेत्र के थलईपुर चट्टी पर गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:51 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:51 PM (IST)
अनियंत्रित स्कार्पियों ने आटो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
अनियंत्रित स्कार्पियों ने आटो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

जागरण संवाददाता, रतनपुरा/थलईपुर (मऊ) : हलधरपुर थाना क्षेत्र के थलईपुर चट्टी पर गुरुवार की शाम 4.30 बजे जिला मुख्यालय जा रहे आटो को पीछे से आई तेज रफ्तार स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। इससे आटो चालक की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल होगए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थलईपुर चट्टी पर रतनपुरा की तरफ से सवारी भरकर आटो आ रही थी। जमालपुर निवासी 42 वर्षीय रमाशंकर राजभर पुत्र मुन्ना को उतारने के लिए थलईपुर चट्टी पर अभी आटो रूकने वाली थी कि इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आई स्कार्पियों आटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे आटो उछलकर सामने खड़ी ट्रक में तेजी से टकरा गया। इससे उसमें सवार लोग गेंद की तरह उछल कर सड़क पर बिखर गए तो कुछ ट्रक के नीचे घुस गए। इससे सभी लोगों को गंभीर चोटें आई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मऊ की तरफ रुख कर जा रही आटो का रुख उल्टा हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आनन-फानन में घायलों को सड़क से हटा कर किनारे किया। ट्रक के नीचे फंसे लोगों को भी बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निहार नंदन एवं एसआई नीरज कुमार यादव ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। चालक 42 वर्षीय छेदी राजभर पुत्र लखन की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों में दो महिलाएं और दो पुरुष बताए गए हैं। घटना के बाद स्कार्पियो सवार तेजी से मऊ की तरफ भागे कितु उसके आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बहुत दूर न जा सके। पीआरवी वाहन के सिपाहियों ने उसे चकरा के पास से पकड़ लिया और थाले ले गए।

chat bot
आपका साथी