सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल, रेफर

मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा मोड़ पर शनिवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:39 PM (IST)
सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल, रेफर
सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल, रेफर

जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा मोड़ पर शनिवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में 27 वर्षीया निरजा यादव व 45 वर्षीया पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें सीएचसी फतहपुर मंडाव लाया गया। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर के लिए रेफर कर दिया।

मधुबन थाना के सोनारी निवासी निरजा यादव पत्नी रविशंकर यादव कटघरा मोड़ पर खड़ी थी। इसी बीच अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया जबकि सोनभरिया निवासी पुष्पा देवी पत्नी रामप्रताप बाइक पर सवार होकर जा रही थी जिसके अनियंत्रित होने से गिर गई। दोनों को सीएचसी फतहपुर मंडाव लाया गया। यहां से दोनों को सदर रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी