ई रिक्शा से टकराई स्कार्पियों , छह लोग घायल

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुसरदह मोड़ के पास स्कार्पियों और ई- रिक्शा की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ई रिक्शा में सवार छह लोग घायल हो गए जिसमें एक ही परिवार के चार लोग हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Mar 2021 05:38 PM (IST) Updated:Thu, 11 Mar 2021 05:38 PM (IST)
ई रिक्शा से टकराई स्कार्पियों , छह लोग घायल
ई रिक्शा से टकराई स्कार्पियों , छह लोग घायल

जागरण संवाददाता, मऊ : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुसरदह मोड़ के पास स्कार्पियों और ई- रिक्शा की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ई रिक्शा में सवार छह लोग घायल हो गए, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य चार का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर निवासी इश्तियाक अहमद परिवार के साथ गाजीपुर जिले के बहादुरगंज स्थित ससुराल से अपने घर ई-रिक्शा से जा रहे थे। अभी वह भीटी से कुछ दूर पहले मुसरदह मोड़ पर पहुंचे थे भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा के परखचे उड़ गए। हादसे में इस्तियाक अहमद , पत्नी मरीना , दो बक्शा परवीन , शाएबा और ई रिक्शा चालक जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी और ईट भट्ठे पर काम करने वाली सुक्ची घायल हो गई।

स्थानीय व्यक्ति अमित, दीपू ने लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से मरीना और आटो चालक को स्थिति गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया जिन्हें बाद में शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर दुर्घटना के बाद स्कार्पियो लेकर उसका चालक मौके से भागने की फिराक में लग गया, लेकिन लोगों ने पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस स्कार्पियो सहित वाहन चालक को थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

chat bot
आपका साथी