कार सवारों पर हमले में दो घायल, मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता मऊ दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में परिवार के साथ देवी धाम स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 06:50 PM (IST)
कार सवारों पर हमले में दो घायल, मुकदमा दर्ज
कार सवारों पर हमले में दो घायल, मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, मऊ : दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में परिवार के साथ देवी धाम से दर्शन कर घर जा रहे युवक और उसके परिवार पर एक युवक ने हमला कर दिया। अचानक किए हमले में गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इससे गाड़ी में बैठी एक महिला और तीन माह के नवजात को भी चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की छानबीन में जुट गई है।

गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुंदरम दूबे अपने परिवार के साथ मंगलवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे खुरहट स्थित देइया माता का दर्शनकर चार पहिया वाहन से घर वापस आ रहे थे। अभी वह घर से कुछ दूर पर ही था कि ग्राम प्रधान का भांजा दिव्यांशु यादव जो मूल रूप से कोपागंज थाना के खुखुंदवा का रहने वाला है, अपने दो पहिया वाहन से आया और चार पहिया वाहन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। उस समय गाड़ी में रेखा चौबे, सरिता पांडे, अलेखा दूबे, नूतन दूबे, पूजा दूबे और तीन महीने का भतीजा था। गाड़ी की छत पर ईंट और पत्थर के हमले के बाद दबंग युवक ने पीछे का शीशा तोड़ दिया, इससे नूतन दूबे और तीन माह के मासूम भतीजे को चोट भी आई है। पीड़ित ने थाने में दिव्यांश यादव, हरिशंकर यादव और अशोक यादव के खिलाफ साजिशन हमला कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़ित सुंदरम दूबे ने बताया कि इसके पहले भी ग्राम प्रधान और उसके भांजे ने उनके और परिवार के ऊपर हमला किया है। वे दबंग किस्म के लोग हैं।

chat bot
आपका साथी