चार पहिया वाहन के धक्के से दो बाइक सवार घायल

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुवा गोदाम के पास मंगलवार की ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 07:59 PM (IST)
चार पहिया वाहन के धक्के से दो बाइक सवार घायल
चार पहिया वाहन के धक्के से दो बाइक सवार घायल

जागरण संवाददाता, नौसेमरघाट (मऊ) : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुवा गोदाम के पास मंगलवार की देर शाम चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाजीपुर जिले के मरदह थाना के हैदर गांव निवासी दो युवक मऊ शहर से गाजीपुर की तरफ जा रहे थे। अभी वह बढुआ गोदाम के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार वही पर गिर पड़े और मौके से कार सवार भाग गया। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल सदर में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी