ट्रैक्टर के धक्के से जुड़वा बहने घायल

जासं रतनपुरा (मऊ) रतनपुरा कस्बा के पश्चिमी रेलवे क्रासिग के समीप एक ट्रैक्टर के धक्के स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:45 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:45 PM (IST)
ट्रैक्टर के धक्के से जुड़वा बहने घायल
ट्रैक्टर के धक्के से जुड़वा बहने घायल

जासं, रतनपुरा (मऊ) : रतनपुरा कस्बा के पश्चिमी रेलवे क्रासिग के समीप एक ट्रैक्टर के धक्के से मंगलवार की अलसुबह लगभग पांच बजे जुड़वा बहने घायल हो गईं। घायल बहनों का उपचार ट्रैक्टर चालक द्वारा स्वयं कराया गया। कस्बा के पश्चिमी छोर की निवासिनी 16 वर्षीय रिकी और पिकी पुत्री चंद्रिका राजभर अलसुबह टहलने ने निकली थीं। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने ट्रक से पास लेने के चक्कर में इन दो जुड़वा बहनों को धक्का मार दिया। इससे दोनों घायल हो गईं। ट्रैक्टर चालक ने तत्काल दोनों बहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी