टीवी के संभावित रोगियों की खोज अभियान दो नवंबर से

जागरण संवाददाता मऊ जनपद में टीवी के संभावित मरीजों में के लिए एक्टिव केस फाइंडिग अभियान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:49 PM (IST)
टीवी के संभावित रोगियों की खोज अभियान दो नवंबर से
टीवी के संभावित रोगियों की खोज अभियान दो नवंबर से

जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद में टीवी के संभावित मरीजों में के लिए एक्टिव केस फाइंडिग अभियान दो नवंबर से चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने टीम गठन के साथ ही मरीजों के शहर घरों को भी चिह्नित कर लिया गया है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एसपी अग्रवाल ने बताया कि जिले में दो नवंबर से 11 नवंबर तक अभियान चलाकर मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। 20 सुपरवाइजर के साथ मानीटरिग के लिए 10 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। टीम ने घर-घर जाकर सर्वे कर सबकी सूची तैयार करेंगी। वर्तमान समय में जिले में 2665 मरीजों का इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी