आज 3442 मजरें रहेंगे रोशन, मिलेगी निर्बाध बिजली

केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के जरिए जनपद के 3442 मजरों के 90667 घरों को रोशन किया गया है। योजना के तहत इन मजरों का विद्युतीकरण कर घरों में निश्शुल्क कनेक्शन दिए गए हैं। सोमवार को यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता एसके सरोज ने बताया कि 26 फरवरी मंगलवार को लोकोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत विद्युतीकरण से आच्छादित मजरों में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 08:29 PM (IST)
आज 3442 मजरें रहेंगे रोशन, मिलेगी निर्बाध बिजली
आज 3442 मजरें रहेंगे रोशन, मिलेगी निर्बाध बिजली

जागरण संवाददाता, मऊ : केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के जरिए जनपद के 3442 मजरों के 90,667 घरों को रोशन किया गया है। योजना के तहत इन मजरों का विद्युतीकरण कर घरों में निश्शुल्क कनेक्शन दिए गए हैं। सोमवार को यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता एसके सरोज ने बताया कि 26 फरवरी मंगलवार को लोकोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत विद्युतीकरण से आच्छादित मजरों में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

अधीक्षण अभियंता ने यह जानकारी अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि 13,384 लाख की लागत से आजादी के बाद अंधेरे में डूबे 3442 मजरों का विद्युतीकरण किया गया है। इसमें 2405 लाख की लागत से 90,667 परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर लोकोत्सव मनाया जाएगा। इसमें इन मजरों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। कोशिश है कि 24 घंटे की आपूर्ति बहाल हो। रात में यह मजरे पूरी तरह से रोशन रहेंगे। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग व जनप्रतिनिधियों के आपसी सामंजस्य से कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें ग्रामीणों को विभाग द्वारा चलाई जा रही जनोन्मुखी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अबाध बिजली आपूर्ति के लिए 905 लाख की लागत से पांच 33/11 केवी उपकेंद्रों का निर्माण, 662 लाख की लागत से आठ 33/11 केवीए उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, 1438 लाख की लागत से 857 नए वितरण परिवर्तक की स्थापना, 2072 लाख की लागत से पांच पारेषण उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, 362 लाख की लागत से दो 33/11 केवी उपकेंद्रों का निर्माण तथा दो नए पारेषण उपकेंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता द्वितीय चंद्र¨बदु प्रकाश ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत जो भी उपभोक्ता कनेक्शन लेना चाहते हैं वह जल्दी संयोजन प्राप्त कर लें।

chat bot
आपका साथी