आज कुर्थीजाफरपुर नपं कार्यालय में टीकाकरण का कैंप

नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर कार्यालय पर गुरुवार को कोविड।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:13 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:13 PM (IST)
आज कुर्थीजाफरपुर नपं कार्यालय में टीकाकरण का कैंप
आज कुर्थीजाफरपुर नपं कार्यालय में टीकाकरण का कैंप

जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर कार्यालय पर गुरुवार को कोविड से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। नगर अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि नगर वासियों को टीकाकरण के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें ठेला, खोमचा एवं रेहड़ी वालों को टीका लगाया जाएगा। सभी लोगो से अपील किया है कि गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित टीका में शामिल होकर आसानी से टीका लगवा लें। टीका लगवाने के लिए लाभार्थी को अपने पास पहचान पत्र लेकर जाना होगा।

chat bot
आपका साथी