मार्शल आर्ट से दिया आत्मरक्षा के टिप्स

संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कई दिनों से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 06:44 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 06:44 PM (IST)
मार्शल आर्ट से दिया आत्मरक्षा के टिप्स
मार्शल आर्ट से दिया आत्मरक्षा के टिप्स

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कई दिनों से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डा. प्रह्लाद राम ने छात्र जीवन में अनुशासन का महत्व विषय पर अपना वक्तव्य दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर ही अधिक से अधिक ऊंचाइयों में पहुंच सकते हैं। सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब छात्र छात्रा अनुशासन के महत्व को समझें। मन को वश में करना आत्मानुशासन होता है। डा. धनंजय कुमार ने एनएसएस स्वयं सेवकों सेविकाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत आत्मरक्षा, सुरक्षा के बारे में बताते हुए मार्शल आर्ट की ट्रेनिग भी दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हूरतलत, डा. रामनाथ यादव, डा. राजेश कुमार, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. अवनीश कुमार सिंह, ओम प्रकाश आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मैक्सवेल ग्रुप की स्वयंसेविका मंजू द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रेम यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी