विभिन्न दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक रेफर

जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) स्थानीय थाना क्षेत्र के शहीद मार्ग और फतहपुर मंडाव में गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 08:38 PM (IST)
विभिन्न दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक रेफर
विभिन्न दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक रेफर

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के शहीद मार्ग और फतहपुर मंडाव में गुरुवार की शाम को हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। क्षेत्र के कठघरा शंकर से जनपद मुख्यालय जाने वाले शहीद मार्ग पर इंटर कालेज के पास सड़क पार कर रहे राहगीर को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे क्षेत्र के मोलनापुर निवासी 25 वर्षीय अजित यादव पुत्र रामनरायन व 20 वर्षीय शिखा पुत्री उमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के फतहपुर मंडाव में सवारी लेकर जा रहे आटो को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे गोपालपुर निस्फी निवासी 25 वर्षीय भोला पुत्र रामकृत घायल हो गया। आनन-फानन में आस-पास के लोग घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसमें चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार करने के बाद भोला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी