एल-वन कोविड हास्पिटल में तीन संक्रमितों की मौत
जागरण संवाददाता पुराघाट (मऊ) कोपागंज स्थित बापू आयुर्वेदिक एल-1 अस्पताल में भर्ती तीन मरीजो
जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज स्थित बापू आयुर्वेदिक एल-1 अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई। डाक्टरों ने मरीजों के घरवालों को सूचित कर दिया गया।
पहला मरीज छह मई को सूरजपुर निवासी 58 वर्षीय हेमवंती की तबीयत खराब होने पर जांच में पाजीटिव आई। उसे एल-1 में भर्ती कराया दिया गया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। दूसरी 60 वर्षीय इंदुमति निवासी गगयापार की तबीयत सात मई को खराब हो गई। जांच में पाजीटिव आने के बाद एल-1 में भर्ती करा दिया गया। इनकी भी मंगलवार को मौत हो गई। तीसरा मरीज 59 वर्षीय जमुना प्रसाद की तबीयत 11 मई को बिगड़ गई। घरवाले जब जांच कराए तो वह भी पाजीटिव आ गया। इनको भी एल-1 में भर्ती कराया गया। इसकी भी मौत हो गई। तीनों मरीजों की मौत मंगलवार को होने से लोगों में दहशत है।