नौकरी का झांसा देकर 42 लाख हड़पने के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जाल बिछाकर त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:12 PM (IST)
नौकरी का झांसा देकर 42 लाख हड़पने के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार
नौकरी का झांसा देकर 42 लाख हड़पने के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जाल बिछाकर तीन फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर 42 लाख की राशि हड़पने वाला गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र का बोरसिया निवासी रमेश यादव भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक धुले सुशील चंद्रभान के आदेशानुसार एवं एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं सीओ नरेश कुमार के निर्देशन में कोतवाल नागेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक धर्मराज यादव और सिपाही पवन कुमार ने शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे नगर के मधुबन मोड़ पर 42 लाख की ठगी के आरोपित रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। नौकरी का झांसा देने एवं फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपने पर बेरोजगारों के दबाव पर उसने सरायककूलत निवासी जीऊत राजभर को रमेश के सहयोगी लल्लन ने 21-21 लाख के दो चेक दिया। दोनों चेक बैंक से बाउंस हो गए। प्रतिवादियों ने इस बाबत मुकदमा दर्ज कराया था। इसके पूर्व सुबह प्यारेपुर चट्टी पर गांव की ही नाबालिग से 14 अक्टूबर की शाम को छेड़खानी करने वाले आरोपित कोतवाल श्री उपाध्याय, उपनिरीक्षक राजेश प्रभाकर, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश सिंह एवं सिपाही आलोक तिवारी ने गिरफ्तार कर लिया। बीते ग्राम पंचायत चुनाव में नइवासराय क्षेत्र के भिखारीपुर में 29 अप्रैल की शाम को मतपेटिका लूटने के आरोपित रामअवतार चौहान निवासी भिखारीपुर को पिडवल मोड़ के समीप दोपहर बाद लगभग सवा एक बजे प्रभारी निरीक्षक श्री उपाध्याय, हेड कांस्टेबल चंद्रभान यादव, सिपाही अतुल वर्मा एवं शिशिर सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों का चालान कर अदालत भेज दिया।

chat bot
आपका साथी