सोमवार सुबह तक 59 घंटे का रहेगा लाकडाउन

जागरण संवाददाता मऊ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी लाकडाउ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:54 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:54 PM (IST)
सोमवार सुबह तक 59 घंटे का रहेगा लाकडाउन
सोमवार सुबह तक 59 घंटे का रहेगा लाकडाउन

जागरण संवाददाता, मऊ : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी लाकडाउन शुक्रवार की रात आठ बजे से ही शुरू हो जाएगा। इसके बाद सोमवार की सुबह तक 59 घंटे का लाकडाउन रहेगा। इस दौरान सारी गतिविधियां बंद रहेंगी। मेडिकल हाल, अस्पताल व इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। बिना वजह के सड़कों पर घूमने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी।

जनपद में कोरोना के प्रतिदिन सौ से अधिक केस मिल रहे हैं। यही नहीं पूरे देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इस पर कंट्रोल करने के लिए सरकार ने शनिवार व रविवार को पूर्ण रूप से लाकडाउन रहेगा। इस दौरान सारी गतिविधियां बंद रहेंगी। इसे देखते हुए शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों का रेला उमड़ पड़ा। खासकर सब्जी, दिनचर्या की वस्तुएं लोग खरीदते देखे गए। रमजान माह चल रहा है। ऐसे में मुस्लिम बन्धुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह दिन में ही अपने जरूरत के सभी सामान खरीदते देखे गए। यही नहीं सब्जी बाजार में भी मारामारी कि स्थिति रही। तमाम किसानों की सब्जियां खेतों में पड़ी हुई है। दो दिन तक उनकी सब्जी भी खराब होगी। ऐसे में लाकडाउन की वजह से सभी वर्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी लोग सरकार के आदेशों का अक्षरश: पालन कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी