हर ओर रहा जाम का झाम, घंटों फंसे रहे लोग

जागरण संवाददाता मऊ रक्षाबंधन का पर्व था। भाइयों के यहां जाकर बहनों को रक्षा सूत्र बांध अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:19 PM (IST)
हर ओर रहा जाम का झाम, घंटों फंसे रहे लोग
हर ओर रहा जाम का झाम, घंटों फंसे रहे लोग

जागरण संवाददाता, मऊ : रक्षाबंधन का पर्व था। भाइयों के यहां जाकर बहनों को रक्षा सूत्र बांध अपनी रक्षा का वचन लेना था। जो बहनें पहुंचने में समर्थ नहीं थीं, खुद भाई ही उनके यहां पहुंचकर अपने दायित्व का निर्वहन करने की पहल किए। इसे लेकर हर घर से लोग चलायमान थे। नतीजा, कोरोना का भय जाता रहा और महामारी के इस काल में अन्य त्योहारों की तरह सन्नाटा नहीं, बल्कि सड़कों पर वाहनों की भीड़ उतर पड़ी थी। हर रास्ते, चट्टी-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसके चलते एक-एक स्थान पर आगे बढ़ने के लिए लोगों को आधे घंटे से कम का इंतजार नहीं करना पड़ा।

सुबह से ही दूर रहने वाली बहनें अपनी ससुराल या कार्यस्थल से अपने पति, पुत्र या परिवार के अन्य किसी सदस्य के साथ अपने मायके या भाई के पास पहुंचने के लिए निकल पड़ी थीं। यही नहीं, जिन भाइयों की बहनें आ पाने में किसी कारण वश असमर्थ थीं, वे भाई खुद ही अपने वाहन लेकर बहनों के पास जाने के लिए निकल पड़े थे। इसके चलते सड़क पर हर ओर वाहन ही वाहन नजर आ रहे थे। जनपद के चिरैयाकोट, करमी, सुल्तानीपुर, चकिया, सरसेना, काझा, पिपरीडीह, रैकवारडीह, बढ़ुआगोदाम से लगायत शहर के आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, बाल निकेतन, भीटी आदि हर ओर दुपहिया व चारपहिया वाहनों की भरमार थी। बाजार में लगा रहा साढ़े तीन घंटे तक जाम

जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ) : स्थानीय कस्बे में चौक की तरफ जाने वाली हर सड़क पर घंटों जाम लगा रहा। इससे लोग इधर से उधर जाने या आने के लिए फंसे रहे। जाम हटाने के लिए पुलिसकर्मी भीषण गर्मी व तीक्ष्ण धूप के बीच पसीना बहाते रहे। जाम में फंसे लोग भी पसीना-पसीना होते रहे। लोग राखी बांधने के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए निकले तो चार पहिया दोपहिया वाहनों से सड़क पट गई। इसी बीच बड़े वाहनों के आने-जाने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद 1.30 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।

chat bot
आपका साथी