कंबाइन मशीन ले जाने में रास्ते को लेकर हुआ विवाद

जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ) थाना क्षेत्र के सियरही गांव निवासी सुरेंद्र मौर्य पुत्र शिवन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:43 PM (IST)
कंबाइन मशीन ले जाने में रास्ते को लेकर हुआ विवाद
कंबाइन मशीन ले जाने में रास्ते को लेकर हुआ विवाद

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : थाना क्षेत्र के सियरही गांव निवासी सुरेंद्र मौर्य पुत्र शिवनाथ मौर्य के खेत में धान की फसल लगी हुई थी। फसल को कटवाने के लिए किसान खेत में कंबाइन मशीन ले जा रहे थे। गांव के ही एक व्यक्ति ने मशीन को नाली तोड़कर ले जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। इसमें घायल सुरेंद्र मौर्य ने गांव के फूलचंद यादव के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी