जनपद में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

जागरण संवाददाता मऊ जनपद में 72वें गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को आन-बान-शान से तिरंगा फहर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:23 AM (IST)
जनपद में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा
जनपद में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद में 72वें गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को आन-बान-शान से तिरंगा फहराया गया। 551 मीटर की तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड स्थल पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने झंडारोहण के बाद समस्त पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया।

स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए एकता जरूरी

वन मंत्री ने कहा कि लंबे संघर्ष एवं अनेकवीरों की कुर्बानियों के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता मिली और 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए हमें आपसी द्वेष, जाति, वर्ग, भाषा, क्षेत्र की भावना को त्यागकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करना चाहिए। इस दौरान एसपी सुशील घुले चंद्रभान ने मंत्री, जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल व पुलिस अधिकारियों का अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नंदलाल को परेड कमांडर प्रथम, प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह को परेड कमांडर द्वितीय , उप निरीक्षक उदय राम तिवारी को कमांडर तृतीय का पुरस्कार दिया गया।

सराहनीय कार्य के लिए मिला सम्मान

सराहनीय कार्य के लिए ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी धमेंद्र नाथ तिवारी, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता पाक्सो एक्ट विमल कुमार श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र, एक सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मो. सगीर खा, भगवान सिंह पुण्डीर, फायर मैन दीपचंद्र चैहान को दिया गया। उपिनरीक्षक विन्ध्यवासिनी पांडेय महिला सहायत प्रकोष्ठ, माया यादव सरोज साइबर सेल, विवेक सिंह सर्विलांस सेल, संजय सिंह, अनिल यादव स्वाट टीम, अमरनाथ मौर्या, रितेश राय एसओजी, संजीव सिंह एसओजी, राजीव रंजन फायरमैन सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय कइंया रतनपुरा थाना हलधरपुर को प्रथम स्थान, पतंजलि भारत युवा समिति को द्वितीय स्थान, उमा विद्यालय देईथान इंदारा कोपागंज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल, चंद्रा पब्लिक स्कूल, कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल, देव पब्लिक स्कूल, सेंट थामस स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, साई कालेज आफ फार्मेसी, इंदूप्रकाश पालीटेक्निक, प्रकाश नर्सिंग स्कूल, डान वास्को स्कूल, मऊ माडर्न स्कूल, सनबीम स्कूल, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन निश्वां आदि शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया। इसी प्रकार घोसी, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना, सूरजपुर, कोपागंज, रामपुर बेलौली, दोहरीघाट आदि जगहों पर ध्वजारोहण किया गया।

chat bot
आपका साथी