व्यापारियों ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

व्यापारियों ने किया भाजपाध्यक्ष का स्वागत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 08:37 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:08 AM (IST)
व्यापारियों ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत
व्यापारियों ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

जासं, कोपागंज (मऊ) : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता का रविवार को भव्य स्वागत किया गया। हाइवे पर स्थित एक प्लाजा में आयोजित स्वागत समारोह में आगमन के दौरान तालियों के गड़गड़ाहट के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं व नगर क्षेत्र के व्यवसायियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इससे गदगद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें पार्टी का सर्वोपरि बताया। कहा कि एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम है, उनके साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। समारोह में धीरेंद्र सिंह, अविनाश गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, मनोज कुमार जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर, अविनाश वर्मा, बीरेंद्र गुप्ता, मनोज सोनकर, संजय राय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी