खुले आसमान के नीचे रहने को विवश परिवार

जागरण संवाददाता अदरी (मऊ) कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के इंदारा गांव के मनकही पुरवा निवासी बाल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:30 PM (IST)
खुले आसमान के नीचे रहने को विवश परिवार
खुले आसमान के नीचे रहने को विवश परिवार

जागरण संवाददाता, अदरी (मऊ) : कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के इंदारा गांव के मनकही पुरवा निवासी बालचन्द्र राजभर का कच्चा मकान रविवार को जमींदोज हो गया। हालांकि गनीमत रहा कि घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए थे, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो जाती। पत्नी व बच्चों के साथ मकान में रह रहे बालचंद्र राजभर के समक्ष मकान गिरने के बाद रहने की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं है कि तत्काल मकान बना सकूं। इसके चलते हम कच्चे मकान में रहने की विवशता थी। अब परिवार को घर के अभाव में खुले आसमान के नीचे ही गुजरना पड़ेगा। ग्राम प्रधान, तहसील मुख्यालय, पर दिए गए सूचना के बावजूद अभी तक शासन से किसी तरह की सहायता उपलब्ध नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी