कूड़ा डंप से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

जागरण संवाददाता कोपागंज (मऊ) आबादी के बीच नगर पंचायत सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा डंप क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:09 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:09 PM (IST)
कूड़ा डंप से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
कूड़ा डंप से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, कोपागंज (मऊ) : आबादी के बीच नगर पंचायत सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा डंप करने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कहाकि कूड़ा कचरा डंप करने से दुर्गंध के साथ ही संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। चेतावनी दी कि अगर आबादी वाले क्षेत्र के बीच इसी तरह कूड़ा डंप किया जाता रहा तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

नगर पंचायत सफाई कर्मियों द्वारा पिछले कुछ महीनों से थाने के पीछे रेलवे लाइन के किनारे कूड़ा डंप किया जा रहा है जिससे आस पास के लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि इसे लेकर कई बार सफाई कर्मियों को मना किया गया लेकिन वे बाज नहीं आ रहे हैं। कहा कि अनेकों बार नगर पंचायत कार्यालय जाकर कूड़ा डंप न करने की शिकायत की गई, फिर भी समस्या को नजरंदाज कर दिया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान रमेश गुप्ता, बचाऊं, सुखिया, उर्मिला देवी, मेवाती, सुरेंद्र गोंड, दिनेश आदि मौजूद थे।

साइबर सेल ने चार पीड़ितो के खातों में वापस कराए रुपये

जागरण संवाददाता, मऊ : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध पर नियंत्रण के क्रम में साइबर सेल ने साइबर फ्र ाड के शिकार चार पीड़ितों को उनके खाते रुपया वापस कराया। विगत दिनों पूर्व पीड़ितों ने एसपी सुशील घुले से मिलकर फ्राड की शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान साइबर सेल ने तीन लाख, 73 हजार, 264 रुपये उनके खाते में वापस कराया। इसमें मझवारा निवासी अंजलि प्रधान के बचत खाते से 24,998 रुपये का फ्राड होने के बाद वापस कराया गया। इब्राहिम पट्टी निवासी कमलेश शर्मा के बचत खाता से 30हजार रुपये निकाल लिया गया था। इनका भी पैसा वापस कराया गया। चिरैयाकोट निवासी बांके बहादुर के खाते से 50 हजार रुपये निकाले गए थे जिसे वापस कराया गया। इसी प्रकार रैनी गांव निवासी विभुज उपाध्याय के बैकिग एप से कुल 4,81,268 रुपये का फ्राड हुआ था। इस पर त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए पीड़ित के बचत खाते में 2,68,266 रुपये वापस कराए गए।

chat bot
आपका साथी