चार वर्ष बाद भी समूह को नहीं मिला कोई लाभ

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) एक तरफ शासन की मंशा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गरीब म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:38 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:38 PM (IST)
चार वर्ष बाद भी समूह को नहीं मिला कोई लाभ
चार वर्ष बाद भी समूह को नहीं मिला कोई लाभ

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : एक तरफ शासन की मंशा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गरीब महिलाओं में बचत की आदत डालने और बाद में स्वावलंबी बनाने की है तो वहीं माछिल जमीन माछिल के एक समूह को चार वर्ष बाद भी बैंक एवं समाज कल्याण विभाग ने उपेक्षित रखा है। इस गांव में गठित ग्रामीण विकास निधि स्वयं सहायता समूह को चार वर्ष बाद भी सीसीएल ग्रेडिग तक न हुई है। समूह की अध्यक्ष शशिकला, सचिव प्रमिला चौधरी एवं कोषाध्यक्ष मुन्नी देवी ने समूह की नियमित बैठक एवं बैंक से लेनदेन के साथ ही नियमानुसार अभिलेख में प्रविष्टि एवं सत्यापन के बावजूद समूह की उपेक्षा का आरोप लगाया है। इन महिलाओं ने ब्लाक एवं बैंक दोनों के टालने की प्रवृत्ति से तंग आकर जिलाधिकारी से गुहार लगाया है।

chat bot
आपका साथी