कार्यकर्ता जनता को सच्चाई से कराएं अवगत
भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को भुजौटी स्थित एक प्लाजा में बैठक हुई।
मऊ : भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को भुजौटी स्थित एक प्लाजा में बैठक हुई। इसमें जिले के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कहा कि अचानक से आए भयावह काल से पूरा देश पीड़ित था। हर किसी का कोई न कोई अपना इस पीड़ा से प्रभावित हुआ है। सरकार सबको साथ लेकर चल रही है कितु गैर जिम्मेदार विपक्ष जनता को भ्रमित करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता जनता को सही बातों से अवगत करवाएं। लोगों को सच्चाई से रू-ब-रू करवाएंगे। भाजपा के कार्यकर्ता प्राथमिक चिकित्सालयों को गोद लेंगे तथा उनके जिर्णोद्धार में सहयोग करेंगे। कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रो कोविड परामर्श केंद्र खोले जा रहे है। इस अवसर पर अरविद सिंह, मुन्ना दूबे, सुनील गुप्ता, अखिलेश तिवारी, दुर्गविजाय राय, डा. एचएन सिंह आदि थे।