भाई-बहन के पर्व पर कोरोना का भय छूमंतर

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) आस्था प्रधान इस देश में अब तक हरेक पर्व पर कोरोना का भय सा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM (IST)
भाई-बहन के पर्व पर कोरोना का भय छूमंतर
भाई-बहन के पर्व पर कोरोना का भय छूमंतर

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : आस्था प्रधान इस देश में अब तक हरेक पर्व पर कोरोना का भय साफ दिखा पर भाइयों की कलाई पर बहनों द्वारा दो धागे बांधने के लिए हर भय छूमंतर हो गया। यूं कहें कि प्रत्येक वर्ष के रक्षाबंधन के पर्व की अपेक्षा इस बार आस्था अधिक दिखी। सोमवार की सुबह से ही लोगों के आवागमन का दौर प्रारंभ हुआ तो शाम तक भीड़ कम न हुई। मिठाई की दुकान हो या राखी की, सर्वत्र अंतिम दिन रेला उमड़ा रहा। बाजार हो या छोटी चट्टी, सभी स्थानों पर वाहन ही वाहन दिखे। घोसी जैसे तहसील मुख्यालय या अमिला एवं दोहरीघाट जैसे नगर पंचायत मुख्यालय या फिर नदवासराय और मझवारा, हरेक बाजार में सुबह कुछ देर के लिए वाहनों का रेला कि जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कोई महिला पति संग मायके जा रही थी तो कोई भाई अकेले ही राखी बंधवाने बहन के घर पहुंचने की जल्दी में था।

chat bot
आपका साथी