ब्लाक प्रमुखों का चुनाव तो टला पर जारी है जोड़-तोड़

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों के बाद बड़रांव ब्लाक में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 03:48 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 03:48 PM (IST)
ब्लाक प्रमुखों का चुनाव तो टला पर जारी है जोड़-तोड़
ब्लाक प्रमुखों का चुनाव तो टला पर जारी है जोड़-तोड़

जागरण संवाददाता, बोझी (मऊ) : त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों के बाद बड़रांव ब्लाक में प्रमुख पद के लिए बिसात बिछनी शुरू हो गई है। चुनाव भले ही अगले माह होने की संभावना है परंतु हर संभव प्रयास शुरू हो गए हैं।

ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 91 पद हैं। इसमें 40 महिलाएं भी चुनाव जीत चुकी हैं। इससे प्रमुख पद के लिए महिला उम्मीदवार के मैदान में उतरने की प्रबल संभावना है। वैसे उम्मीदवारों की उम्मीद भी परवान चढ़ रही है। प्रमुख पद के उम्मीदवार व उनके समर्थक अधिक से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में रखने के लिए चुनाव परिणाम आने के बाद से ही प्रयासरत हैं। इसके लिए लगातार जोड़-तोड़ जारी है। कितने बीडीसी को कौन अपने पाले में रख पाता है। यह तो समय बताएगा परंतु इसी आधार पर प्रत्याशी मैदान में उतर सकते हैं। अब तक तीन प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की चर्चा जोरों पर है। पर संख्या घट और बढ़ भी सकती है। कई दिग्गज बीडीसी को अपने-अपने खेमें में लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी