जयकारों के बीच श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

कोपागंज कस्बा के ओड़ियाना के मैदान में प्रयागरा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:59 PM (IST)
जयकारों के बीच श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक
जयकारों के बीच श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

जागरण संवाददाता, कोपागंज/पूराघाट (मऊ) : कोपागंज कस्बा के ओड़ियाना के मैदान में प्रयागराज से आए रामलीला के ब्राह्मण कलाकारों ने सोमवार की रात मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच भोर में राम राज्याभिषेक का मंचन कर सभी को त्रेतायुग की याद दिला दी। लोग बरबस ही तालियां बजाने को मजबूर हो गए। 67 वर्षों से अनवरत रामलीला मंचन में राजगद्दी का दिन ऐतिहासिक रहा। कस्बा सहित दर्जनों गांवों के महिला पुरुष अपने को नहीं रोक पाए। श्रीराम का राज्याभिषेक देखकर जयकारों के साथ अपने गंतव्य को लौट गए।

कस्बा स्थित ओड़ियाना के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम रात भर चलता रहा। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर रामलीला का रसपान करते रहे। एक तरफ पुरुषों तो दूसरी तरफ माताओं के बैठने की व्यवस्था कमेटी के सदस्यों ने किया था। मीना बाजार में औरतों की भीड़ लगी हुई थी। महिला पुलिस कर्मियों ने मीना बाजार की शासन व्यवस्था को शांति पूर्वक बनाए रखने में बखूबी अंजाम दिया और आराम से महिलाएं सुबह तक खरीदारी करती रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भोर में राम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान अचानक आई बारिश से अफरातफरी रही लेकिन दर्शक जय श्रीराम के नारों के साथ डटे रहे। पुरोहित परशुराम तिवारी ने सर्वप्रथम श्रीराम एवं माता जानकी को चंदन का टीका लगाकर आरती उतारी उसके बाद कमेटी के अध्यक्ष डा. अजय यादव, हरिशंकर जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, श्रीराम जायसवाल, गुडडू यादव सहित सभी कमेटी के सदस्यों ने भगवान की आरती उतारकर सभी के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुराग सिंह, कानूनगो सत्येंद्र मिश्रा, गौरव राय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी