सड़क हादसे में दरोगा घायल

वलीदपुर (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के चालीसवां गांव के निकट एक दरोगा सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आजमगढ़ जनपद के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इधर गाड़ी को टक्कर मार कर भाग रहे चार पहिया वाहन को पुलिस ने धर दबोचा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:34 PM (IST)
सड़क हादसे में दरोगा घायल
सड़क हादसे में दरोगा घायल

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के चालीसवां गांव पास सड़क हादसे में एक दरोगा घायल हो गया।

बिहार प्रांत के बक्सर जनपद निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र नाथ मिश्रा बाइक से मुबारकपुर जा रहे थे। आजमगढ़ की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उन्हें एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी