बारिश होते ही नाले में तब्दील हो गया ब्लाक मार्ग

मधुबन (मऊ) स्थानीय तहसील क्षेत्र में बारिश होते ही धरातल पर विकास की कलई उजागर होने लगी है। गांव तो गांव नगर पंचायत में सड़कों की बदहाली के चलते लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:30 PM (IST)
बारिश होते ही नाले में तब्दील हो गया ब्लाक मार्ग
बारिश होते ही नाले में तब्दील हो गया ब्लाक मार्ग

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र में बारिश होते ही धरातल पर विकास की कलई उजागर होने लगी है। गांव तो गांव नगर पंचायत में सड़कों की बदहाली के चलते लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है।

स्थानीय बाजार के नहर चौक से विकास खंड मुख्यालय होते हुए वार्ड एक उफरौली के लिए शहर की पटरी पर रास्ता जाता है। इस मार्ग को पिच लगभग दो दशक पूर्व जिला पंचायत द्वारा कराया गया था, लेकिन बाद में मरम्मत का जहमत नहीं उठाया गया। इससे नहर की पटरी टूटकर नहर के बराबर हो गई है। बारिश होते ही पर यह रास्ता नाला के रूप में तब्दील हो गया है। लोगों को उम्मीद था कि नगर पंचायत बनने के बाद शायद इस सड़क का भी भाग्य संवर जाए। नगर बने भी चार वर्ष पूरा होने जा रहा है, लेकिन इस मार्ग के नव निर्माण की कौन कहे मरम्मत तक नहीं कराया गया। आज इस जर्जर मार्ग से ही लोग आने जाने को विवश हैं।

chat bot
आपका साथी