आक्रोशित ग्रामीणों ने खेतों में किया प्रदर्शन

कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के फिरोजपुर में रविवार की दोपहर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:32 PM (IST)
आक्रोशित ग्रामीणों ने खेतों में किया प्रदर्शन
आक्रोशित ग्रामीणों ने खेतों में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के फिरोजपुर में रविवार की दोपहर गेहूं के खेत में लगी आग से सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जलकर राख होने से ग्रामीण सोमवार को आक्रोशित हो गए और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खेतों में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर तत्काल बिजली विभाग उनके खेतों से बिजली का जर्जर तार नहीं हटवाया तो वे आंदोलन करेंगे।

ग्राम पंचायत फिरोजपुर में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई और देखते ही देखते मठिया, अरूसाभार, रईसा तक फैल गई। इससे दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लाख कोशिशों के बावजूद किसान आग पर काबू करने में कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम ने आग की लीला को देख किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द लेखपाल द्वारा जली फसल का आकलन के बाद सभी किसानों को मुआवजा खातों में भेज दिया जाएगा। सोमवार को आक्रोशित किसान संजय सिंह, विजय, मंगल, कृष्णा, दिनेश पांडेय, पारस नाथ सिंह, दिनेश, रमेश, अभय, निर्भय, रमन पांडेय आदि लोग आक्रोशित हो गए और खेतों में खड़े होकर बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि उनके खेतों से गुजरे 3300 हजार वोल्ट के तार जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं। उसको बदलने को लेकर कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया। इसे बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। इसका नतीजा रहा कि उन लोगों की गाढ़ी कमाई की फसल जलकर राख में तब्दील हो गई। अगर जल्द तार नहीं बदला गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी