प्रशासन कर रहा ग्राम प्रधानों का शोषण, बर्दाश्त नहीं

जागरण संवाददाता मऊ राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला कार्यकारिणी की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:02 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:02 PM (IST)
प्रशासन कर रहा ग्राम प्रधानों का शोषण, बर्दाश्त नहीं
प्रशासन कर रहा ग्राम प्रधानों का शोषण, बर्दाश्त नहीं

जागरण संवाददाता, मऊ : राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी रविद्र राय के समक्ष संगठन का विस्तार किया गया तथा ग्राम प्रधानों की समस्याएं उनके समक्ष रखी गई। प्रधानों ने प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया कि जिला प्रशासन एकतरफा प्रधानों का शोषण कर रहा है। जो अब बर्दाश्त के बाहर है। निर्णय लिया गया कि नवंबर माह में प्रधानों का सम्मेलन होगा।

कार्यकारिणी की बैठक में ब्लाक दोहरीघाट के शैलेंद्र कुमार राय को जिला महासचिव, प्रमोद यादव को सचिव, रानीपुर ब्लाक के अमित कन्नौजिया को जिला उपाध्यक्ष, परदहा ब्लाक के जयराज चौहान को जिला महासचिव मनोनीत कर स्वागत किया गया। मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर राय ने कहा कि प्रशासन प्रधानों के साथ अन्याय कर रहा है। ब्लाकों में बीडीओ प्रधानों का शेाषण कर रहे हैं। जो बर्दाश्त के बाहर है। प्रदेश प्रभारी ने आश्वासन दिया कि प्रधानों के सभी मांगों को शासन स्तर पर रखा जाएगा। किसी भी प्रधान का शोषण नहीं होगा। अगर प्रशासन अपनी कारस्तानी से बाज नहीं आता है तो शासन को अवगत कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने बैठक में उठे सवालों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को चेताया कि अगर प्रधानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। संचालन महामंत्री बृजेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर उमेशचंद यादव, प्रवीण कुमार राय, अमित कुमार कन्नौजिया, रूधिर राय, धीरेंद्र सिंह साहब, दामोदर यादव, पारसनाथ यादव, रामाश्रय भारद्वाज, उदयचंद यादव, सुभाष यादव, राधेश्याम गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी