श्रीराम मंदिर निर्माण को बढ़-चढ़कर सहयोग

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) ्रश्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रति सनातन धर्मावलंबियों की आस्था सहय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण को बढ़-चढ़कर सहयोग
श्रीराम मंदिर निर्माण को बढ़-चढ़कर सहयोग

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : ्रश्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रति सनातन धर्मावलंबियों की आस्था सहयोग राशि संग्रह के दौरान प्रतिस्पर्धा के रूप में प्रकट होकर श्रद्धा को परिलक्षित कर रही है। पिता अलग तो पुत्र अलग से सहयोग राशि प्रदान कर रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए लोग सहर्ष आगे रहे हैं।

बड़ागांव निवासी एवं प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र ने एक लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया तो उनके पुत्र एवं जेपी हीरो के संचालक शैलेंद्र कुमार मिश्र ने भी एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। नावेल्टी गारमेंट्स के प्रोपराइटर ओमजी बरनवाल ने एक लाख की राशि भेट की। महिला चिकित्सक डा. संगीता राय ने 21 हजार रुपये दिया। जिला अभियान प्रमुख गुलाब चंद गुप्त, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, शिवाजी राय, मनोज गुप्त वैद्य, अजय बहादुर, डा. प्रमोद राय एवं संजय आर्य ने सहयोग करने की जानकारी दी है। नगर अभियान प्रमुख राजेश विश्वकर्मा ने दस हजार व उससे अधिक का चेक से स्वीकार करने व सहयोगकर्ता को रसीद देने की जानकारी दी है। दस हजार से कम सहयोग करने पर कूपन दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी