पौष्टिक आहार से मिलेगा स्वस्थ शरीर

जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से गुरुवार को इंदारा एवं मुहम्मदाबाद के नेशनल इंटर कालेज में भोजन की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करने के लिए ईट राइट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:09 PM (IST)
पौष्टिक आहार से मिलेगा स्वस्थ शरीर
पौष्टिक आहार से मिलेगा स्वस्थ शरीर

जागरण संवाददाता, मऊ : जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से गुरुवार को इंदारा एवं मुहम्मदाबाद के नेशनल इंटर कालेज में भोजन की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करने के लिए 'ईट राइट इंडिया' मूवमेंट के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित ने कालेज में पढ़ने वाले छात्रों की सभा बुलाकर खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट व शरीर पर उनके पड़ने वाले दुष्प्रभाव के विषय में जानकारी दी गई। कहा कि पौष्टिक आहार खाने से ही शरीर स्वस्थ होगा।

जिला अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने कहा कि छात्रों को प्रतिदिन सुबह नाश्ता जरूर करना चाहिए। शरीर में आयरन व विटामिन ए की कमी आम है। इसलिए उन्हें लाल, पीले व नारंगी रंग के फल, दही, बिना नमक वाला मेवा अवश्य खाना चाहिए। स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए बच्चों को प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ जैसे दही, लस्सी, छाछ आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। श्री दीक्षित ने बच्चों को आज से ही कम नमक, कम चीनी व कम वसायुक्त खाद्य तेल खाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हड्डिया मजबूत हों, इसके लिए सुबह 11 से दो बजे के बीच धूप में जरूर निकलें। बच्चे क्या खा रहे हैं इसकी जानकारी फूड पैकेट पर लिखी होती है, उसका जरूर ध्यान दिया जाए। एक ही तेल में बार-बार तला गया खाद्य पदार्थ खाने से स्कूली बच्चे परहेज करें। इससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोनों विद्यालयों में डेढ़ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थो में होने मिलावट के बारे में भी जानकारी दी गई। कहा जब शरीर स्वस्थ होगा तभी मन भी स्वस्थ होगा और अच्छी पढ़ाई कर पाएंगे। इस अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव तथा इंदारा में बिदु पांडेय, रामानंद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी