सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करें

सत्ता के इशारे पर चुन-चुन कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:41 PM (IST)
सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करें
सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करें

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : सत्ता के इशारे पर चुन-चुन कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। बेरोजगारों और किसानों का जीवन संकट में पड़ता जा रहा है और सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। बदले की भावना से कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो सपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने लिए बाध्य होगी। यह बातें विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने नगर पंचायत के नेवादा मधुबन में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की बैठक में कहीं।

लीलावती ने कहा कि सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है। सरसो का तेल 200 रुपये लीटर है, जबकि इसी तरह डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदि का दाम आसमान छू रहा है। किसान, गरीब-मजदूर व बेरोजगार भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार कान में तेल डालकर कर सो रही है। खाद बीज की महंगाई में कैसे किसान अपने बच्चों का पालन पोषण करेगा। कुशवाहा ने कहा कि सत्ता आती जाती है। सपा की प्रदेश में सरकार बनी तो हर महिला को 2000 रुपया महीना दिया जाएगा। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा, रामचंद्र यादव, राममिलन मौर्य, कृष्णमोहन मौर्या, कृष्ण मोहन वर्मा, रामधनी यादव, सपन कनौजिया, संदीप मौर्य, बरकत अली आदि ने संबोधित किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भजपा का होगा कब्जा

जागरण संवाददाता, मऊ : भारतीय जनता पार्टी की बैठक रामस्वरूप भारती इंटर कालेज में मंगलवार को मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव को लोकतांत्रिक उत्सव की तरह मनाती है। जनपद का जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का कार्यकर्ता ही होगा। साथ ही हमें विश्वास है कि जिले की अधिकतम ब्लाक प्रमुख के चुनाव भी हमारी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे सभी कार्यकर्ता आने वाले विधान सभा के चुनाव की तैयारी में जुट जाए। प्रदेश की अगली सरकार फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा की ही बनेगी। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा की भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी मूड में आ चुकी है। कार्यकर्ताओं को अब चुनावी समर में उतरने के लिए कमर कस लेनी है। पार्टी किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। इस अवसर पर अरविद सिंह, गणेश सिंह, संतोष सिंह, आनंद प्रताप सिंह, रामाश्रय मौर्य, राधेश्याम सिंह, कृष्ण कांत राय, सुनील यादव, पुनी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी