सपाजनों जगह- जगह मनाया डिपल का जन्मदिन

जागरण संवाददाता मऊ जनपद में अनेक जगहों पर शुक्रवार को सपाजनों ने डिपल यादव का 42वां जन्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:35 PM (IST)
सपाजनों जगह- जगह मनाया डिपल का जन्मदिन
सपाजनों जगह- जगह मनाया डिपल का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद में अनेक जगहों पर शुक्रवार को सपाजनों ने डिपल यादव का 42वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान सपाजनों ने केक और कंबल वितरित किया। साथ ही प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

मधुबन प्रतिनिधि के अनुसार, सपा के प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणी यादव ने डिपल यादव का जन्मदिन मनाया। बच्चों को केक खिलाने के साथ ही उनको उपहार दिया। इस दौरान रमायन यादव, सपन कन्नौजिया, नीरज यादव उपस्थित थे। वहीं स्थानीय बाजार में अपने कैंप कार्यालय पर केक काटकर डिपल यादव का जन्मदिन मनाते हुए पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश में विकास ठप है। अपराध का बोलबाला है । जनता सपा को अगली सरकार के रूप में देखना चाहती है । इसके लिए कार्यकर्ता डोर टू डोर लोगों से संपर्क कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कथनी और करनी को उजागर करें। इस दौरान चंद्रकिशोर पांडेय, रामजन्म यादव उपस्थित थे। दुबारी मोड़ पर सपा की एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने जन्मदिन मनाते हुए भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। वहां हरिश्चंद्र यादव, अखिलेश सिंह राठौर, मुसाफिर यादव उपस्थित थे।

सूरजपुर प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड दोहरीघाट अंतर्गत कैंप कार्यालय रसूलपुर पर पूर्व सांसद डिपल यादव के जन्म दिवस समारोह में केक काटा गया। जिला पंचायत सदस्य इन्द्रकैलाश यादव के नेतृत्व में सपा नेता राजेंद्र मिश्रा, दयानंद प्रजापति, बिहारी यादव, अच्छेलाल, सुभाष यादव, रामजी सिंह आदि थे।

दोहरीघाट प्रतिनिधि के अनुसार, नगर क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग वाराणसी जोन के प्रभारी सुजीत विश्वकर्मा के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डिपल यादव का जन्मदिन मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई और पौधरोपण किया। शिक्षक सभा के जनपद अध्यक्ष बृजेश राय ने ग्रामीण अंचल में मिठाई बांट का जन्मदिन मनाया। वहीं नई बाजार में अजय यादव ने पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी