बाल दिवस पर क्रीड़ा प्रतियोगिता

प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर गुरुवार को बाल दिवस को क्रीड़ा दिवस का रूप दिया गया। नगर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एसआरडी स्कूल लुदुहीं अनअवध इंटर कालेज ललितपुर लुदुहीं इंडियन पब्लिक स्कूल कसारा परमानंद इंटर कोलज कसारा एवं स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर घोसी आदि शिक्षण संस्थानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही बाल सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:06 AM (IST)
बाल दिवस पर क्रीड़ा प्रतियोगिता
बाल दिवस पर क्रीड़ा प्रतियोगिता

जासं, घोसी (मऊ) : प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर गुरुवार को बाल दिवस को क्रीड़ा दिवस का रूप दिया गया। नगर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसआरडी स्कूल लुदुहीं, अनअवध इंटर कालेज ललितपुर लुदुहीं, इंडियन पब्लिक स्कूल कसारा, परमानंद इंटर कोलज कसारा एवं स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर घोसी आदि शिक्षण संस्थानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही बाल सभा का आयोजन किया गया।

नगर अंतर्गत मझवारा मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक गौतम जायसवाल ने प्रथम प्रधानमंत्री को बच्चों के बीच चाचा नेहरू के रूप में लोकप्रिय होने का कारण बताया। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्रीड़ा अनिवार्य बताया। उन्होंने बाल दिवस की महत्ता भी बताया। बच्चों ने जलेबी दौड़, बाधा दौड़, खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रबंधक श्री जायसवाल एवं प्रधानाचार्य संजय सिंह ने पुरस्कृत किया। शिक्षक ब्रजेश यादव, शिक्षिका नीतू सिंह एवं पिकी आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी