टीका उत्सव अभियान के तहत चार दिन होगा विशेष टीकाकरण

जागरण संवाददाता मऊ जिले में चार दिन टीका उत्सव अभियान चलाया जाएगा। इसमें 45 पार के अधिक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:27 PM (IST)
टीका उत्सव अभियान के तहत 
चार दिन होगा विशेष टीकाकरण
टीका उत्सव अभियान के तहत चार दिन होगा विशेष टीकाकरण

जागरण संवाददाता, मऊ : जिले में चार दिन टीका उत्सव अभियान चलाया जाएगा। इसमें 45 पार के अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा। विशेष अभियान महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती से शुरू होकर 14 अप्रैल तक बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक चलेगा। शासन से आदेश मिलने के बाद से रविवार को अभियान का आगाज किया गया।

आमजन को आसानी से टीका लगाने के लिए सरकार नित्य नए अभियान चला रही है। उसी कड़ी में रविवार से उत्सव टीका अभियान भी शुरू किया गया, जो चार दिन तक चलेगा। इसमें 45 पार के सभी लोगों को निर्धारित 53 केंद्रों नगर के दो अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाने की शुरुआत की गई। सभी केंद्र पर टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित टीम सुबह नौ बजे से आने वाले लाभार्थियों को टीका लगाया। इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बीके यादव ने बताया कि रविवार से टीका उत्सव का आगाज हो गया है। कुल 53 स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए बीस हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया कि शासन से आदेश मिलने के बाद से शनिवार को स्वास्थ्य टीम को प्रशिक्षित किया गया।

------------------

जिले को मिली वैक्सीन की 15 हजार डोज

टीका उत्सव के लिए चार दिन विशेष अभियान के तहत लोगों को टीका लगाया जाएगा। शासन से इसके लिए शनिवार की देर शाम को कुल 15 हजार नई डोज मिली है। जिसको सीएमओ कार्यालय के वैक्सीन कक्ष में रखा गया है। रविवार की सुबह यहां से अनेक केंद्रों पर वैक्सीन भी दी गई है। बताया कि टीका उत्सव में एक दिन में विभाग ने लगभग पांच हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य बनाया है।

chat bot
आपका साथी