सड़क निर्माण की धीमी गति, परेशानी

नगर पंचायत से दुबारी होते हुए परसिया जयरामगीरी तक जाने वाले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:58 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:58 PM (IST)
सड़क निर्माण की धीमी गति, परेशानी
सड़क निर्माण की धीमी गति, परेशानी

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : नगर पंचायत से दुबारी होते हुए परसिया जयरामगीरी तक जाने वाले मार्ग निर्माण की धीमी गति से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस गति से सड़क का निर्माण चल रहा है। इससे निर्धारित समय पर सड़क का पूरा होने पर संशय नजर आ रहा है।

क्षेत्र के मधुबन दुबारी होते हुए परसिया जयरामगीरी तक जाने वाले मार्ग की दुर्दशा से लोगों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों का संज्ञान लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक दारा सिंह चौहान के प्रयास से शासन ने लगभग दस करोड़ की धनराशि का बजट मार्ग निर्माण के लिए स्वीकृत किया था। टेंडर होने के बाद सड़क का निर्माण भी प्रारंभ हो गया था। सड़क के दोनों तरफ चौड़ा करने के लिए गढ्ढे की खोदाई भी हो गया था। इससे लोगों को सड़क की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद दिखने लगी थी। लेकिन कुछ दिन काम होने के बाद बीच में निर्माण ठप हो गया था। एक सप्ताह से निर्माण शुरू भी हुआ है तो वह केवल गिट्टी गिराने तक ही सीमित है। ऐसे में इस समय बारिश की शुरुआत होने के साथ ही विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिट्टी की भराई नही किया गया है। खोदकर छोड़े गए पटरी में बारिश का पानी भर जा रहा है। इसको राहगीर, बाइक चालक समझ नहीं पा रहे हैं। और पटरी के गढ्ढे में गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी