श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास यात्रा पहुंची शिव मंदिर

जागरण संवाददाता पूराघाट(मऊ) श्री राम सांस्कृतिक शोध संस्थान से जुड़े लोग पूरे भारत में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:59 PM (IST)
श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास यात्रा पहुंची शिव मंदिर
श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास यात्रा पहुंची शिव मंदिर

जागरण संवाददाता, पूराघाट(मऊ) : श्री राम सांस्कृतिक शोध संस्थान से जुड़े लोग पूरे भारत में राम के वनगमन स्थान पर जाकर पूजन अर्चन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ट्रस्ट का दल गुरुवार की शाम को कोपागंज ब्लाक के नौसेमर गांव स्थित बारह दुवरिया प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचा। यहां भाजपा और संघ के लोगों ने उनका स्वागत किया।

सह बौद्धिक शिक्षण संस्थान के प्रदेश प्रमुख अजय राय ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्य 10 दिवसीय अयोध्या से भ्रमण पर निकला हुआ है। जहां-जहां श्रीराम गए थे उन सभी जगहों पर ट्रस्ट के लोग पहुंच वहां की मिट्टी को माथे पर लगाते हुए आठ दिसंबर को जनकपुर जाएंगे। इस दिन श्रीराम-जानकी विवाह का मुहूर्त है। दिल्ली, हरियाणा, केरल सहित सात प्रांतों के लोग जुड़े हुए हैं। इनमें 19 मातृ शक्तियां एवं 23 पुरुष हैं। दस दिवसीय इस यात्रा प्रवास में राम के वन गमन के स्थानों पर पहुंचने की है जहां से भगवान राम गुजरे हुए हैं या रात्रि विश्राम किये हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता राघवेंद्र शर्मा, आशुतोष राय, मनोज जायसवाल, श्रीनिवास, कौशल आदि कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत कर भंडारा का प्रसाद दिया।

chat bot
आपका साथी