प्रदेश उपभोक्ता संघ डायरेक्टर बनीं शकुंतला

स्थानीय नगर अंतर्गत मझवारा मोड़ पर संचालित जीआइआइटी की प्रबंधक एवं भाजपा की गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री शकुंतला चौहान को उपभोक्ता संघ उत्तर प्रदेश का डायरेक्टर चुने जाने पर भाजपा नेताओं में घोसी के विकास की आस जगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:13 PM (IST)
प्रदेश उपभोक्ता संघ डायरेक्टर बनीं शकुंतला
प्रदेश उपभोक्ता संघ डायरेक्टर बनीं शकुंतला

जासं, घोसी (मऊ) : गोरखपुर भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री शकुंतला चौहान को उपभोक्ता संघ उत्तर प्रदेश का डायरेक्टर चुने जाने पर भाजपा नेताओं में घोसी के विकास की आस जगी है। दरअसल प्रदेश स्तर पर महज आठ ही डायरेक्टर चुने जाते हैं। ऐसे में इन आठ में घोसी की इस नेत्री के चुने जाने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने संघ में घोसी की बात उठने का दावा किया है। अनिरुद्ध सिंह एवं डॉ.जयशंकर प्रसाद ने संघ के माध्यम से क्षेत्र में कुछ कार्य संभावित होने की बात कहा है। वरिष्ठ नेता गिरिजापति राय, वीसी चौहान, मनोज राय एवं अन्य ने इसे घोसी का सम्मान बताया है।

chat bot
आपका साथी